After Header-1

राज्यपाल ने ली महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां

देहरादून। राज्यपाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति का भ्रमण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के अधिकारियों से महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां भी प्राप्त कीं।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा की यह स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन को आमजन तक संप्रेषित कर रहा है। गांधी के विचार आने वाली कई पीढ़ियों तक युवाओं को देशभक्ति के साथ ही सत्य,अहिंसा,प्रेम और सद्भाव के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.