After Header-1

वित्त मंत्री सीतारमण गुरुवार को संसद में 11 बजे पेश करेंगी अंतरिम बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और सीतारमण का छठा बजट होगा। आम चुनाव से पहले पेश होने वाले इस बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस बार के अंतरिम बजट में कई बड़े ऐलान होने के कयास हैं।

वित्त मंत्री ने हाल ही में लोकसभा चुनाव से पेश होने वाले इस अंतरिम बजट में कोई बड़ी घोषणा से इनकार किया था। सीतारमण ने कहा था कि चुनाव से पहले सिर्फ लेखानुदान पेश होगा। संसद में पारित होने के बाद लेखानुदान से सरकार को अप्रैल-जुलाई अवधि के व्यय को पूरा करने के लिए देश की संचित निधि से आनुपातिक आधार पर राशि निकालने की अनुमति होगी। चुनाव के बाद नई सरकार जुलाई में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट लेकर आएगी।

वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी, 2024 को छठी बार अपना बजट भाषण पढ़ेंगी। गुरुवार को सुबह 8:15 बजे बजट टीम के साथ फोटो सेशन होगा। सुबह 8.45 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के बाद वित्त मंत्री 9.15 बजे संसद भवन पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके बाद वित्त मंत्री सुबह 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के बजट भाषण का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, ऑल इंडिया रेडियो, वित्त मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल, संसद टीवी और हिन्दुस्थान समाचार की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.