हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री

रांची। CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.