After Header-1

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने पहले दिन की 30 करोड़ की कमाई

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान ( Actor Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘डंकी’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्मों की कमाई के आंकड़ों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ ने यह जानकारी दी।

कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डंकी’ दुनियाभर में बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं।
वेबसाइट की खबर के मुताबिक, ‘डंकी’ ने भारत में अपने पहले दिन सभी भाषाओं में 30 करोड़ रुपये की कमाई की। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ शाहरुख खान की इस साल प्रदर्शित हुई तीसरी फिल्म है। इससे पहले शाहरुख की ‘पठान’ और ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर फिल्में साबित हो चुकी हैं।
‘डंकी’ की पहले दिन की कमाई ‘पठान’ और ‘जवान’ की तुलना में काफी कम रही, जिन्होंने भारत में अपने पहले दिन कम्रश 55 और 65.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर के सिनेमा घरों में एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.