अल्मोड़ा के 175 छात्र- छात्राओं ने पाई विकसित नवीनतम शोध एवं तकनीकी विषयों पर जानकारी

देहरादून। भाकृअनुप वि.प.कृ.अनु संस्थान, अल्मोड़ा, सदैव ही अपने कृषि सम्बन्धी शोध कार्य हेतु न केवल उत्तराखण्ड में बल्कि सम्पूर्ण देश में ख्याति प्राप्त है। कृषि के नवीनतम शोध एवं नवीनतम तकनीकी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संस्थान हमेशा ही प्रतिबद्ध है ।

इसी सन्दर्भ में संस्थान के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली, अल्मोड़ा के 175 छात्र छात्राओं एवं प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने संस्थान परिसर का भ्रमण किया। संस्थान के तकनीकी सहायक श्री केशव नौटियाल के संचालन में विद्यार्थिओं को प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र एवं संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। श्री नौटियाल जी के द्वारा सभी बच्चों एवं शिक्षकों को विकसित व्यवसायिक किस्मों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की जानकारी दी गयी।

इस दौरान बच्चों को कृषि के क्षेत्र में नए युग में ए०आई० के माध्यम से ड्रोन का प्रयोग करते हुए उर्वरकों के छिड़काव के सम्बन्ध में संस्थान के वैज्ञानिक डा. श्याम नाथ एवं डा. जीतेन्द्र कुमार ने बताया की ड्रोन का उपयोग करने से उर्वरकों और कृषि रसायनों का खेत में समान छिड़काव होता है और साथ ही समय की बचत एवं काम जनशक्ति लगती है। संस्थान के पांच वैज्ञानिकों और अधिकारियों को विशेष रूप से उर्वरक एवं अन्य रसायनों के छिड़काव हेतु कृषि ड्रोन को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संस्थान का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.