आईएनडीआईए कर रहा है देश को बांटने की कोशिश : गिरिराज

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आईएनडीआईए (INDIA) गठबंधन देश का बंटवारा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने एक बार फिर तेलंगाना के मुख्यमंत्री CM पर जोरदार हमला किया है, इसके साथ ही राहुल गांधी, लालू यादव एवं नीतीश कुमार सहित गठबंधन के अन्य नेताओं पर भी प्रहार किया है।

रविवार को बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरिराज सिंह ने महुआ मोइत्रा के संसद की सदस्यता बर्खास्त करने तथा कांग्रेस के साथ राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से बड़े पैमाने पर नोट मिलने पर कहा कि आज घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। लेकिन इस मामले पर पूरे महागठबंधन का जुबान बंद है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं, धीरज शाह के पैसे कहां जा रहे थे।
आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों ने क्या नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए यह पैसा जमा किया गया था। नरेन्द्र मोदी का संकल्प है भ्रष्टाचार पर नकेल, वह नकेल कसते रहेंगे, चाहे कितना भी बड़ा ताकत क्यों नहीं हो, उस पर कार्रवाई होगी। ममता बनर्जी के मंत्री जेल में हैं, केजरीवाल के मंत्री जेल में हैं ,कांग्रेस के लोग तबाह हैं। इससे जाहिर होता है कि यह लोग भ्रष्टाचार के दलदल में हैं, विपक्ष में नैतिक ताकत नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.