मध्यप्रदेश में प्रियंका संबोधित करेंगी दो सभाएं, इंदौर में रोड शो

इंदौर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज मध्यप्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगी। जानकारी के अनुसार वाड्रा दोपहर 12 बजे इंदौर के सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी (Congress candidate) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे देवास के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें, मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 15 जिलों में 66 विधानसभा सीटें है। 2018 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी 34, कांग्रेस 29 और 3 अन्य दल के पास गई थी। वाड्रा शाम 5 बजे इंदौर में रोड शो करेंगी। कांग्रेस नेत्री वाड्रा का पिछले 2 दिन में इंदौर का ये दूसरा दौरा है। दो दिन पहले ही उन्होंने इंदौर में एक चुनावी सभा (Election meeting को संबोधित किया था। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.