OBC के साथ न्याय नहीं करना चाहते PM मोदी :ओवैसी

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ( Prime Minister Narendra Modi) जाति के आधार पर मतदान करने की अपील तो करते हैं लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ न्याय नहीं करना चाहते।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”तेलंगाना में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से राज्य के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री को चुनने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई, जो पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखने वाला होगा।”
मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने ‘एक्स’ पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े मुसलमानों के लिए आरक्षण हटाने का वादा किया था, 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा भी नहीं हटाई है।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा,  प्रधानमंत्री जाति के आधार पर वोट करने की अपील कर रहे हैं लेकिन वह ओबीसी के साथ न्याय करना नहीं चाहते। जब मैं कहता हूं कि मुसलमानों को भारतीय राजनीति में कम प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है तो मुझे राष्ट्र विरोधी और सांप्रदायिक कहा जाता है। मोदी हताश हैं, जो दिख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.