जम्मू-कश्मीर : SIA ने की कई स्थानों पर छापेमारी

डिजिटल उपकरणों सहित कई सबूत मिले

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकवाद से संबंधित एक मामले में केंद्रित शासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और पुलवामा ( Pulwama) जिले में यह छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी बुधवार तड़के शुरू हुई और एसआईए के अधिकारियों ने डिजिटल उपकरणों (Digital Devices) सहित कई सबूत एकत्र किए। उन्होंने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.