छात्र-छात्राओं को CM धामी ने दिया तोहफा

देहरादून। CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। CM धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन-भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है। भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोत्तरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बच्चों से विशेष लगाव है। अक्सर वे जब भी किसी विद्यालय या आवासीय विद्यालय परिसर में जाते हैं, तो बच्चों के साथ कुछ पल बिताते हुए नजर आते हैं।  मुख्यमंत्री ( Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि इन आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.