कल नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

नयी दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 11 राज्यों के विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये नई वंदे भारत ट्रेनें (Trains) देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं। 

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे -उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Bharat Express), हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा – चेन्नई (बारास्ता रेनिगुंटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.