After Header-1

जवान ने की 600 करोड़ रूपये की कमाई

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में जवान का कुल कारोबार करीब 345 करोड़ रूपये हो गया है।जवान न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी खूब धमाल मचा रही है।जवान ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

गौरी खान (Gauri Khan) और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.