चंद्रबाबू नायडू स्किल डेवलपमेंट घोटाले में गिरफ्तार

विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (Former Chief Minister N Chandrababu Naidu) को पुलिस ने शनिवार तड़के नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कौशल विकास के धन के दुरुपयोग के मामले में सीआईडी पुलिस (CID Police) ने नायडू को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा हुआ और TDP कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जतायी। बाद में सीआईडी पुलिस नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित CID मुख्यालय ले गयी। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 120 (बी), 409, 201, आर/डब्ल्यू 13 (1) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और संभवत: उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा।

पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक (TDP MLA) एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव (Former minister Ganta Srinivasa Rao) को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं। गौरतलब है कि नायडू ने 3 दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.