After Header-1

दो दिवसीय इंडोनेशिया की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 06-07 सितंबर को दो दिवसीय इंडोनेशिया की यात्रा पर जाएंगे। आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर मोदी जकार्ता (Modi Jakarta ) जा रहे हैं और वह 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझीदारी में बदलने के बाद यह पहला आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (India Summit ) होगा। शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान देशों के नेताओं और भारत सहित इसके आठ संवाद भागीदारों को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.