After Header-1

बंगलादेश पर जीत के साथ भारत का आगाज

थिम्पू। भारत (India) की अंडर 16 पुरूष टीम ने बांग्लादेश(Bangladesh)को 1.0 से हराकर सैफ अंडर 16 फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (International matches) खेल रही कोच इशफाक अहमद की भारतीय टीम को बांग्लादेश के गोलकीपर नाहिदुल इस्लाम ने खुलकर नहीं खेलने दिया। थोंगाम्बा सिंह उशाम ने विजयी गोल 74वें मिनट में दागा।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और विशाल यादव ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 14वें मिनट में भरत लालरेंजाम को गेंद सौंपी जिसके प्रयास को इस्लाम ने बचा लिया। बांग्लादेश को भी कई मौके मिले लेकिन उन्हें वे फिनिश नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी भारत ने आक्रमण जारी रखा और 74वें मिनट में कामयाबी भी मिली। 

स्थानापन्न खिलाड़ी मनभाकुपार एम ने विरोधी से गेंद छीनकर गोल पर दागी लेकिन इस्लाम ने उसे बचा लिया। इस बीच उशाम ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिबाउंड पर गोल किया। भारत को अब चार दिन का विश्राम मिला है और छह सितंबर को दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल से सामना होगा। भूटान, पाकिस्तान और मालदीव ग्रुप बी में है । शीर्ष दो दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.