After Header-1

महामाया देवी के दर्शन करने पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

300×250 ADS-1

मध्य प्रदेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में दर्शन के लिए राष्ट्रपति का दौरा था। इस अवसर पर मां महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया।इस मौके पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Biswabhusan Harichandan) , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Chief Minister Bhupesh Baghel) एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह (Minister of State Renuka Singh) भी मौजूद रहीं।

300×600 ADS-2

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश (Kalchuri dynasty) के शासक रत्नदेव प्रथम (Ratnadev 1) ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहां आदिशक्ति मां महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.