After Header-1

शीतकाल के लिए 11 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब और लोकपाल के कपाट

गोपेश्वर। उत्तराखंड (Uttarakhand ) के चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) और लोकपाल (Lokpal)के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 11 अक्टूबर को बंद कर दिये जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट आगामी 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे बंद किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 20 मई से आरंभ की गई थी। कपाट खुलने के समय भारी बर्फबारी, बदलते मौसम और बारिश के बावजूद वर्तमान तक दो लाख 27 हजार पांच सौ श्रद्धालु गुरु दरबार में हाजिरी लगाकर मत्थाटेक चुके हैं।उन्होंने बताया कि मौसम के साफ होने के साथ ही गोविंदघाट से घांघरिया की हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू कर दी गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.