फिर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति चुने गए एमर्सन मनांगाग्वा, 52.6 प्रतिशत मत मिले

हरारे। जिम्बाब्वे ( Zimbabwe)  के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा  ( Emmerson Mnangagwa) को फिर से दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया है। चुनाव आयोग (  Ec) ने आज यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मनांगाग्वा को 52.6 प्रतिशत मत मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, विपक्षी सिटीजन्स कोएलिशन फॉर चेंज पार्टी के नेता नेल्सन चामिसा को 44 प्रतिशत मत मिले। रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव में मतदान 68.9 प्रतिशत हुआ और मतदान में 40 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.