विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिये नीरज ने क्वालीफाई किया

बुडापेस्ट भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Athlete Neeraj Chopra) ने विश्व चैंपियनशिप (World Championships) के क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर के शानदार थ्रो के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया। नीरज अपने पहले ही प्रयास में भाले को 88.77 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहे। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल का क्वालीफिकेशन (Qualification) निशान 83 मीटर पर निर्धारित था।

विश्व चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को खेला जाएगा। 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 85.50 मीटर का था, नीरज ने 88.77 मीटर का थ्रो करके अगले साल होने वाले ओलंपिक में जगह बनाई।  टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85.50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है।चोपड़ा ( Chopra) का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89.94 मीटर है, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। रविवार को होने वाले आखिरी दौर के लिए ग्रुप ए और बी से शीर्ष 12 या 83 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.