After Header-1

केंद्र की उड़ान योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर लागू नहीं

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि केंद्र की महात्वाकांक्षी उड़ान योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर लागू नहीं है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोगों को इस योजना के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमले मिले हैं।

सरकार ने द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में जनता के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए 21 अक्टूबर, 2016 को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के नाम से योजना शुरू की थी।

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, ह्यह्यमोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई हो गया! ये हम नहीं कह रहे हैं, कैग की रिपोर्ट कह रही है! योजना 93 प्रतिशत हवाई मार्गों पर नहीं चली। विमान सेवा परिचालन कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट भी नहीं हुआ। बहुप्रचारित हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ठप रहीं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.