After Header-1

हिमाचल में भूस्खलन से सात की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश(  Himachal pradesh) में हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की चपेट में आए प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। मलबे में करीब दो दर्जन लोगों दब गये। चार बच्चों और एक महिला सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों की  मौत हो गई।

ग्राम पंचायत ममलीघ के प्रधान हरिचंद ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में रतिराम का बेटा हरनाम, उसके दो बच्चे, मृतक हरनाम की पत्नी और रतिराम का पोता और बेटा शामिल है।राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

 राज्य में हाल में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 264 हो गई है। भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लगभग 500 सड़कें बह गईं और बाधित हो गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.