एम्स में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला गया

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ‘एम्स’ (AIIMS) में आज सुबह आग (Fire ) लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आग की वजह से एम्स की इमारत से धुंआ उठता दिखाई दिया। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाला गया है। इमारत के एक निश्चित रूम से धू धू कर निकलते धुएं ने अस्पताल प्रशासन को सकते में डाल दिया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है। एम्स के सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि एंडोस्कोपी रूम में आग लगी थी।

इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल विभग के फायर फाइटर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि 6 से अधिक फायर फाइटर भेजे गए।एम्स की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग और धुएं का गुबार देखा गया।इस दौरान पूरा एरिया खाली करा लिया गया। समाचार मिलने तक आग बुझाने की मशक्कत में फायरकर्मी लगे हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.