दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में  हो रही बारिश ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। रुक-रुककर हो रही बारिश से यहां हालात बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बता दें मौसम विज्ञान विभाग ने अभी और दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में शनिवार को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। वहीं इसके अलावा महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.