After Header-1

अहमदाबाद सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सहित नौ लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के एसजी-2 ट्रैफिक क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पुलिस कर्मी सहित नौ लोगों की मौत हो गयी तथा 13 अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस ने यहां बताया कि एसजी (सरखेज-गांधीनगर) राजमार्ग पर इस्कॉन पुल पर मध्य रात्रि में एक कार आगे जा रहे डंपर से जा टकारा गई।

इसी बीच, इस हादसे को देखने वहां इकट्ठे हुए लोगों की भीड़ को अन्य एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने 22 लोगों को कुचल दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुलिस कर्मी समेत नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। तेरह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान पुलिस कांस्टेबल धर्मेंन्द्र ना. परमार (35), होमगार्ड जवान निलेशभाई मो. खटिक, दो सुरेन्द्रनगर निवासी अमनभाई अ. कच्छी (21), अरमानभाई अ वढ़वाणीया (21), चांदलोडिया निवासी निरवभाई अ. रामानंद (22), तीन बोटाद निवासी रोनक रा. विहलपरा (23), अक्षर अ. पटेल (21) और कुणाल न. डोडिया (23) के रूप में की गयी है। अन्य एक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.