After Header-1

दक्षिण कोरिया में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या 30 से अधिक

सोल। दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग लापता हैं। एजेंसी ने केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बाढ़ और भूस्खलन के बीच कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, सात घायल हो गए और तीन लापता हैं।
आपदा अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मरने वालों की संख्या 32 है। सबसे अधिक मौतें द. कोरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत उत्तरी ग्योंगसांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और इमारत ढहने से 17 लोगों की जानें गयी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक दस से अधिक लोग लापता हैं और 13 शहरों और प्रांतों में 7,500 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। द. कोरिया में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और सभी ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिए गए हैं। रविवार को कुल 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.