After Header-1

स्वास्थ्य सलाहकार संसदीय समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सलाहकार संसदीय समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आज हुई इस बैठक में समिति सदस्यों ने पीएम-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) और सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को प्रभावी ढंग से मजबूत करने और भविष्य में किसी भी महामारी, प्रकोप के प्रति प्रतिक्रिया देने के तरीकों पर चर्चा की।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. बघेल और डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में हुई बैठक में सदस्यों ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, निगरानी और स्वास्थ्य अनुसंधान में महत्वपूर्ण अंतराल को भरने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सांसद डी. पी. वत्स, फैयाज अहमद, जयंत कुमार रॉय, जावेद अली खान, मोहम्मद जावेद और भोला सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ओएसडी सुधांश पंत, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और अन्य सहित वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.