After Header-1

बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, एक नेता की मौत

नई दिल्ली।बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

लाठीचार्ज को लेकर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा करार दिया और आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नैतिकता तक भूल गए हैं। भाजपा की बिहार इकाई ने बृहस्पतिवार को पटना में राज्य सरकार के खिलाफ एक मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

भाजपा का दावा है कि पार्टी के जहानाबाद जिले के महासचिव की पुलिस द्वारा ‘क्रूरता पूर्वक’ लाठीचार्ज में घायल होने के कारण मौत हो गयी। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इस दावे का खारिज कर दिया।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हुआ है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।

भाजपा अध्यक्ष का इशारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में हुए भूमि घोटाले में उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ ताजा आरोपपत्र की ओर था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि बिहार में लोकतंत्र खत्म हो गया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, जहानाबाद के भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की पुलिस लाठीचार्ज में मौत हो गई। भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया और पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर भी लाठीचार्ज किया। मनमानी की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.