After Header-1

मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर यातायात सुचारु

देहरादून । मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर लैंडस्लाइड होने पर रास्ता बंद हो गया था। पुलिस व वन विभाग की कड़ी मेहनत के बाद रास्ता खोल यातायात सुचारु किया गया।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मसूरी धनोल्टी राष्ट्रीय राजमार्ग फरकला के पास लैंडस्लाइड होने से रोड बंद हो गया है और एक बड़ा पेड़ रोड पर आ गया है, जिससे बिजली की लाइनें व पोल टूटकर सड़क पर गिर गए हैं।

इस सूचना पर तत्काल थाने से पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ। साथ ही विद्युत विभाग, एनएच, फायर सर्विस की टीमें आवश्यक आपदा उपकरण सहित मौके पर पहुंचे सभी विभागों के सामंजस्य से मसूरी धनोल्टी राजमार्ग खुलवा दिया गया है यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.