After Header-1

ज्योति मौर्य प्रकरण में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे जांच में दोषी

लखनऊ। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के प्रकरण में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को जांच में दोषी पाया गया है। विभाग के प्रयागराज में तैनात डीआईजी संतोष कुमार ने अपनी जांच रिपोर्ट होमगार्ड के महानिदेशक बीके मौर्य को सौंप दी है।

विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच में संबंधित होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। सूत्र बताते हैं कि इस प्रकरण में जल्द ही कार्यवाही के आदेश जारी किए जाएंगे।

हालांकि विभाग के अधिकारी इस मामले में अभी कोई औपचारिक वक्तव्य नहीं दे रहे हैं। प्रकरण में ज्योति मौर्य की भूमिका को लेकर नियुक्ति विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
मालूम हो कि महिला पीसीएस अधिकारी के पति आलोक मौर्य ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि मनीष दुबे ने उनकी पत्नी के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची है।

आलोक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और मनीष दुबे 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

आरोपों को लेकर मोबाइल फोन व्हॉट्सऐप पर की गई चैट (बातचीत) भी सार्वजनिक की थी। मुख्यमंत्री दरबार से मामले की जांच के निर्देश मिलने के बाद होमगार्ड मुख्यालय ने प्रयागराज में तैनात डीआइजी संतोष कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.