After Header-1

राज्यसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने की अपने 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किये।आगामी 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव होने है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों में डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले शामिल हैँ।

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया, “हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है।

वे लोगों की सेवा करने के प्रति अपने समर्पण पर कायम रहें और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बरकरार रखें। हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगें।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.