After Header-1

अजीत अगरकर टीम इंडिया चयन समिति के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली।अजीत अगरकर को टीम इंडिया का चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चयन समिति में अब अजीत अगरकर, शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत शामिल हैं।

पूर्व ऑलराउंडर अजीतअगरकर ने 26 टेस्ट मैच, 191 एकदिवसीय और चार टी-20 में राष्‍ट्र का प्रतिनधित्‍व किया था। उनके पास अभी भी वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद में बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.