After Header-1

हांगकांग जा रही एअर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या, उड़ान रद्द

मुंबई। यात्रियों को लेकर हांगकांग जा रहा एअर इंडिया का एक विमान संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौट आया और बाद में उड़ान रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “कई यात्रियों को दूसरी विमानन कंपनी की उड़ान में समायोजित किया गया। कुछ को राष्ट्रीय राजधानी में होटल में आवास प्रदान किया गया।

दूसरा विकल्प चुनने वाले लोगों को टिकट का पूरा शुल्क लौटाया गया।” मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान एआई 314 मूल रूप से रविवार देर रात हांगकांग के लिए संचालित होने वाली थी, लेकिन बोइंग 787 विमान में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण उड़ान को सोमवार सुबह के लिए पुनर्निर्धारित किया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.