After Header-1

दलित युवक की हत्या में निर्दोषों पर कार्रवाई चिंताजनक : यशपाल

  •  जेल में बंद निर्दोष लोगों को तत्काल छोड़ने की मांग
  • पुलिस अधिकारियों पर हमले की निंदा, मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा मांगा

हल्द्वानी । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुड़की के बेलड़ा गांव में दलित युवक पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की निर्ममता से पिटाई अत्यंत चिंताजनक है। बुधवार को यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है। पंकज की बाइक पर ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाई गयी है। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में महिलाओं को भी निर्ममता से पीटा गया है, जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड$ रहा है।

पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देने आए लोगों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर हमला निंदनीय है, लेकिन निर्दोष लोगों पर बर्बरता पूर्वक जो लाठीचार्ज किया गया है वह भी उचित नहीं है।
उन्होंने राज्य सरकार से जेल में बंद निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा करने को कहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले मेें शुरू से अब तक कई तरह की चूक हुई हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.