After Header-1

गंगा में बहती दो युवतियों का किया रेस्क्यू

ऋषिकेश । दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए आठ पर्यटक रामझूला स्थित मुनिकीरेती नाव घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। जहां गंगा के तेज बहाव में बह रही दो युवती का जल पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया।
बुधवार को सुबह करीब 10:45 पर दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए आठ पर्यटक रामझूला स्थित मुनिकीरेती नाव घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे।
जहां स्नान करते हुए अचानक दो युवती गंगा नदी के तेज बहाव मे बहने लगी। इस दौरान घाट पर तैनात जल पुलिस टीम के द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनो युवतीओं का सकुशल रेस्क्यू किया गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों व घाट पर मौजूद सभी यात्रीगणो के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया। युवतीओं की पहचान काजल पुत्री विरेन्द्र सिंह उम्र 16 वर्ष, सुहानी पुत्री दिनानाथ उम्र 16 वर्ष प्रेमनगर गली नम्बर 2१ दिल्ली के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम में हैड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, हैड कांस्टेबल रवि राणा, गोताखोर पुष्कर रावत, गोताखोर महेंद्र चौधरी थे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.