After Header-1

अमेरिका में दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जून को प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले भारतीय संस्कृति और त्योहारों के वैश्विक पहुंच का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। अमेरिका की एक प्रमुख सांसद ने रोशनी के त्योहार दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए कांग्रेस (संसद) में एक विधेयक पेश किया, जिसका देश भर के विभिन्न समुदायों ने स्वागत किया।

यह विधेयक अमेरिका की महिला सांसद ग्रेस मेंग  ने प्रतिनिधि सभा में पेश किया। ग्रेस मेंग ने प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश करने के तुरंत बाद यहां एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिवाली दुनियाभर के अरबों लोगों सहित न्यूयॉर्क और संयुक्त राज्य अमेरिका में अनगिनत परिवारों और समुदायों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. इसलिए यह दिन सार्वजनिक अवकाश का होना चाहिए, जिससे लोग धूमधाम से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर सकें.’ उन्होंने कहा कि दिवाली पर संघीय अवकाश परिवारों और दोस्तों को एक साथ त्योहार का जश्न मनाने की अनुमति देगा. इस दिन छुट्टी यह साबित करेगी कि सरकार राष्ट्र के विविध सांस्कृतिक अवसरों को महत्व देती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.