जम्मू कश्मीर : संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सेना और पुलिस अलर्ट मोड पर

जम्मू कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह इलाके में घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चला रही है।

शहर के दो स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने पुंछ कस्बे में सशस्त्र लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं।इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने पुंछ के खाखा नवां, पुरानी पुंछ और जरनली मोहल्ला में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।बता दें कि बीते 20 अप्रैल को भट्टा धुरियां में आतंकवादी हमले में पांच जवानों मारे गये थे।

इसके बाद से ही सुरक्षा बल वहां सतर्कता बरत रहे हैं। सुरक्षा बल पड़ोसी जिले राजौरी के कांडी वनक्षेत्र में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ भी चला रहे हैं।लेकिन अभी तक न तो घायल आतंकी का कोई सुराग मिल पाया है और ना ही जंगल में छिपे अन्य आतंकियों का कोई पता चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.