After Header-1

आतंकवाद के खात्मे में भी सूफी संतों का सहयोग जरूरी

रुड़की/पिरान कलियर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बरकरार रखने तथा आतंकवाद की समाप्ति के लिए सूफी संतों का सहयोग जरूरी है।

उक्त् विचार राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पिरान कलियर स्थित हज हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित मुस्लिम उलेमा और सूफी-संत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सूफी-संत ही देश की एकता और भाईचारे को कायम रखने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।आतंकवाद जैसी समस्या को खत्म करने के लिए सूफी-संतों समाज का एक मंच पर आना अवश्यक है‌।राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आज देश चौमुखी विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास कायम करने में भाजपा मजबूती के साथ सब को लेकर आगे बढ़ रही है।उन्होंने उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने के सरकार के निर्णय को उचित ठहराते हुए कहा कि जिस स्थानों पर भी अवैध निर्माण हुए हैं वह गलत है तथा सही एवं प्राचीन धार्मिक स्थलों को सरकार द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोई मंशा नहीं है,वहीं उन्होंने कहा कि सुबे में वक्फ बोर्ड गठित है,जिसके अंतर्गत आने वाले किसी भी मजार को छेड़ा नहीं जाएगा और अवैध को छोड़ा नहीं जाएगा।वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि वह प्रदेश में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं तथा पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ वक्फ संपत्तियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।प्रदेश उनके हाथों में तेजी के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।मौलाना जाहिद रजा रिजवी तथा मौलाना अरशद कासमी ने भी सम्मेलन में विचार व्यक्त किए एवं कहा कि देश की एकता,अखंडता,आपसी भाईचारे तभी संभव है,जब हम सब मिलकर राष्ट्रहित में कार्य करें।इससे पूर्व यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद सलीम,हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब मलिक,इंतजार हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष,वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सैनी,डॉक्टर असलम गौरी,जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ,पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बहरोज आलम,अकरम साबरी,गुलफाम शेख,मोहम्मद मुरसलीन, डॉक्टर शमशाद,शमीम सलमानी,अजहर प्रधान,इमरान देशभक्त, आसमा खान,प्रधान शराफत,अंजुम मलिक, शादाब अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.