After Header-1

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में फिर भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के कालियागंज में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। गुस्साए लोगों ने कालियागंज थाने में आग लगा दी। भीड़ ने नाबालिग बच्ची की मौत से गुस्सा होकर यह कदम उठाया। कुछ दिन पहले भी इस घटना को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। आग लगाने की घटना के बाद कलियागंज थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को यह घटना उस वक्त हुई जब रायगंज में भाजपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने के पहुंचे।
बच्ची की मौत और थाने में आग लगाने की घटना को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है। टीएमसी बीजेपी पर रेप और हत्या का मामला बताकर गुस्सा भड़काने का आरोप भी लगा रही है जबकि यह पूरा मामला जहर देने का है जबकि यह जहर देने का मामला है। टीएमसी बीजेपी नेताओं पर किशोरी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर झूठा बयान देने का भी आरोप लगा रही ही।नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह बलात्कार और हत्या का मामला है। शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर नाबालिग बच्ची के साथ रेप और बाद में उसकी हत्या हुई। दसवीं में पढ़ने वाली यह छात्रा राजबंशी समुदाय से हैं और वह कलियागंज की रहने वाली है। ये दुखद है कि आदिवासी महिलाओं को प्रायश्चित की रस्म से दंडित किए जाने के कुछ दिनों बाद, यह एक राजबंशी लड़की के साथ होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.