After Header-1

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कि फिर चुनाव लड़ने कि घोषणा

राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प को हराने के तीन साल से भी कम समय में एक बार फिर 2024 में शीर्ष पद के लिये अपनी दावेदारी की मंगलवार को घोषणा की। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने और “काम पूरा खत्म करने” के लिए अमेरिकियों से फिर से उन्हें चुनने का आह्वान करते हुए अपनी दावेदारी की शुरुआत की।

डेमोक्रेट बाइडन (80) ने तीन मिनट के एक प्रचार वीडियो में यह घोषणा की। इस वीडियो की शुरुआत एक शब्द ‘फ्रीडम’ के साथ होती है। राष्ट्रपति बाइडन कई दशकों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।

बाइडन की दलील है कि 2024 में चुनावों में गर्भपात के अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक होंगे। उन्होंने कहा, “अमेरिकियों की हर पीढ़ी ने एक ऐसे क्षण का सामना किया है जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी है, हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए खड़े होना है, और हमारे मतदान के अधिकार और हमारे नागरिक अधिकारों के लिए खड़े होना है। यह हमारे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.