After Header-1

आप ने फोटो की शेयर, पुष्पा अवतार में दिखे केजरीवाल

नयी दिल्ली ।शराब घोटालों के मामलों में सीबीआई ने  अरविंद केजरीवाल को 11:00 बजे पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया। इस बीच आप पार्टी ने आपने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की। यह फोटो सीएम केजरीवाल की है।

खास बात यह है कि सीएम का यह पोस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ से प्रेरित हैं। इसके नीचे लिखा है ‘केजरीवाल नहीं रुकेगा’।
सीएम केजरीवाल कुछ ही देर में सीबीआई दफ्तर पहुंचें। इसे देखते हुए सीबीआई मुख्यालय के निकास द्वार पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीबीआई कार्यालय के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सड़क को भी बंद कर दिया गया है। जिससे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को भी जाने में काफी परेशानी होती है। पैदल चलने वालों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है, इसलिए लोग बैरिकेड्स के जरिए ऑफिस जाते हैं।मुख्यमंत्री को शुक्रवार को समन मिला था, जिसके बाद उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रच रही है. पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के कारण दबाव डाला जा रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.