शारदा नदी में डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद

टनकपुर । पूर्णागिरि दर्शनों से लौट शारदा नदी में डूबे दो सगे भाईयों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए है। मृतक के बड़ा भाई लालता प्रसाद ने दोनों शवों की शिनाख्त की है।

पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ठुलीगाड़ चौकी प्रभारी दिलवर सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शारदा नदी में एनडीआरएफ के जवानों को एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया।

जिसके बाद शनिवार सुबह एक और शव बूम के पास दिखाई दिया। बताया कि दोनों शवों की पहचान आंवला जिला बरेली (उप्र) निवासी दो सगे भाई  मुकेश राजपूत(15) और राजू राजपूत(18) पुत्र प्रेम शंकर  के रूप में हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.