After Header-1

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों में वृद्धि जारी है तथा इस दौरान संक्रमण के 922 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 11,336 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,65,76,697 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

300×600 ADS-2

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 922 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 11,903 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,09,676 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,848 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,222 बढ़कर 4,41,66,925 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 215 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 133, महाराष्ट्र में 131, गुजरात में 127, हिमाचल प्रदेश में 79, गोवा में 63, हरियाणा में 50, पंजाब में 44, उत्तर प्रदेश में 42, तमिलनाडु में 26, आन्ध्र प्रदेश में 14, छत्तीसगढ़ में 11, पश्चिम बंगाल में 10, सिक्किम और उत्तराखंड में छह-छह, चंडीगढ़ में तीन, झारखंड और ओडिशा में दो-दो सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा कर्नाटक में एक, महाराष्ट्र में तीन मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.