After Header-1

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप

300×250 ADS-1

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री  आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है। मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अनुसार, समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था.।मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।

 एक्ट्रेस ने शनिवार को  इंस्टाग्राम पर वीडियो किया था अपलोड

300×600 ADS-2

शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाती नजर आ रही हैं। हालांकि, किसी को नहीं पता था कि यह उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट होगा। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें आकांक्षा दुबे को लाइव पर बात करते देखाजा सकता हैं। तस्वीरें उसी लाइव का स्क्रीनशॉट हैं। शॉट को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह आकांक्षा दुबे का लाइव हैं इस दौरान वह लाइव पर रो रही थी।

आत्महत्या  मामले में कई तरह की बाते आ रही हैं सामने

आत्महत्या  मामले में कई तरह की बाते सामने आ रही हैं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा ने रो-रोकर उन्हें सबकुछ बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थीं, तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। बता दें कि समर सिंह रविवार रात से ही गायब हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.