After Header-1

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कर ली आत्महत्या

नयी दिल्ली। भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में शुमार आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री ने बनारस के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। वह महज 25 साल की थी। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें, आकांक्षा के निधन की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए गई हुईं थीं। लेकिन रविवार को फांसी से लटकी हुई पाई गईं। जबकि इससे पहले शनिवार की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. वहीं एक्ट्रेस पहले भी भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

आकांक्षा दुबे थोड़े ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गयी थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई नामी सिंगर और अभिनेताओं के साथ काम किया। 26 मार्च यानि आज ही के दिन सुबह अभिनेत्री का पवन सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ रिलीज हुआ है। ऐसे में अभिनेत्री के अचानक आत्महत्या की खबर सच में काफी चौकाने वाली है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.