After Header-1

अप्रैल से शुरू होगी अजमेर दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

नयी दिल्ली।राजस्थान के अजमेर से नयी दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का एक नया रैक आज जयपुर पहुंच गया है और कुछ दिन अजमेर से नयी दिल्ली के बीच ट्रायल रन किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गाड़ी बुधवार को छोड़कर हफ्ते में बाकी छह दिन चलेगी। यह गाड़ी अजमेर से नई दिल्ली की 442.55 किलोमीटर की दूरी छह घंटे पांच मिनट में तय करेगी और इसकी औसत गति 72.74 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी।

अभी इस ट्रेन का नंबर एवं किराए की दरें तय नहीं हुई हैं। समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन अजमेर से प्रात: 6.10 बजे रवाना हो कर 7.55 बजे जयपुर और 12.15 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम भी रुकेगी।

वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम को 6.10 बजे रवाना होगी और रात 10.20 बजे जयपुर और रात 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।

सूत्रों के अनुसार फिलहाल गाड़ी का नियमित अनुरक्षण कार्य अजमेर के मदार जंक्शन पर किया जाएगा और साप्ताहिक अनुरक्षण जयपुर में किया जाएगा। बाद में मदार जंक्शन पर स्थायी अनुरक्षण सुविधा स्थापित की जाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.