After Header-1

कोलंबिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त चार सैनिकों की मौत

बोगोटा। कोलंबिया में एक सैन्य हेलीकॉप्टर चोको विभाग की राजधानी क्विब्डो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार सैनिकों की मौत हो गई। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने यह जानकारी दी।

श्री पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, क्विब्डो में विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ तब हेलीकॉप्टर आपूर्ति कर रहा था। वहीं, चोको विभाग की गवर्नर फरलिन पेरिया ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.