After Header-1

महिला मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से महिला मतदाताओं को साधने की भी शुरूआत हो गई है।

महिला मतदाताओं की उपलब्धियों को पहचान कर उन्हें आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश भाजपा ने राज्य में महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए 19 मार्च को Selfie with Mahila Beneficiary नाम से एक साल लंबा अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।

अभियान का उद्देश्य ‘मिशन 2024’ के लिए महिला मतदाताओं को लुभाना है। पार्टी का मानना ​​है कि उत्तर प्रदेश में आगामी नगरपालिका चुनाव जीतने में यह स्पष्ट रूप से मदद करेगा।
इसको लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने बताया कि हम हर महिला तक पहुंचना चाहते हैं और उनके साथ सेल्फी लेकर यह बताना चाहते हैं कि यूपी एक ऐसा राज्य है जहां महिला वर्ग को केंद्र की योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

यह ध्यान में रखते हुए कि उत्तर प्रदेश में देश में सबसे अधिक महिला लाभार्थी हैं, यह अभियान आगामी लोकसभा चुनावों पार्टी को बड़ा फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ‘सेल्फी विद महिला लाभार्थी’ अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश के हर गांव और शहर में महिला लाभार्थियों से जुड़ेंगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.