After Header-1

पीड़िता ने आलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

विकासनगर थाने में इंस्पेक्टर महेश दुबे ने युवती से दोस्ती के बाद अवैध संबन्ध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर जुल्म ढहने का मामला ठंडा नहीं हो पाया था कि खाकी को शर्मसार करने वाला दूसरा मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र से उजागर हुआ है।

जहां जेल चौकी पर फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दरोगा ने छेड़खानी कर रिश्वत ली और पीड़िता के भतीजे की चौकी में लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस सम्बन्ध में पीड़िता ने आलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

गोसाईंगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि शनिवार की रात मारपीट के मामले में जेल चौकी इंचार्ज ने उसके भतीजे को पकड़ लिया था। पीड़िता को यह बात पता चली तो वह भतीजे को छुड़वाने के लिए जेल चौकी पहुंच गई।

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने पीड़िता के भतीजे को छोड़ने की बात कह कर उसे चौकी के अंदर बुलाया उससे अश्लील हरकत शुरु कर दी। विरोध किए जाने पर चौकी इंजार्च पीड़िता के भतीजे को जेल भेजने की धमकी देने लगा। मुंह बंद रखने और भतीजे को छोड़ने के लिए दरोगा 25 हजार रुपये की मांग करने लगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.