हिंदी के चर्चित पत्रकार वेदप्रताप वैदिक नहीं रहे

हिंदी के चर्चित पत्रकार, और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी सर्विस भाषा के संस्थापक संपादक वेदप्रताप वैदिक नहीं रहे…! आज सुबह बाथरूम में ही उनका निधन हो गया… हिंदी के पैरोकार डा. वेद प्रताप वैदिक जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

उनके पीए मोहन ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे, उन्होंने 78 साल की उमर में अंतिम सांस ली. आखिरी बार वह अखबार की सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था।उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.