भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे मैच के लिए टिकटों की बिक्री 13 मार्च से होगी शुरू

चेन्नई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी एक दिवसीय मैच के लिए टिकटों की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को होने वाले मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी।

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पेटीएम और इनसाइडर से ऑनलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन टिकट जनता के लिए 18 मार्च से उपलब्ध कराए जाएंगे जो स्टेडियम के बाहर बने काउंटर से खरीदे जा सकते हैं।

टीएनसीए ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए आई लोअर स्टैंड में सीटों की व्यवस्था की है, जिनको अपने स्थान पर पहुंचने के लिये व्हीलचेयर की सेवा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन क्रिकेट मैच के दौरान दो नए स्टैंडों का अनावरण करेंगे।

उधर दूसरी ओर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी में जुटे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारत ऑस्ट्रेलिया वन डे में दर्शक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। चेन्नई करीब तीन साल बाद अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैच की मेजबानी कर रहा है।

टीएनसीए ने दर्शकों के लिये कई सामान्य निर्देश जारी किए हैं। स्टेडियम में डिजिटल कैमरा, लैपटॉप, टैबलेट, ड्रोन, पावर बैंक या मोबाइल फोन के अलावा किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परिसर के अंदर हेलमेट, लैपटॉप बैग, छाता और अन्य बैग लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दर्शकों के कीमती सामान रखने के लिए परिसर में कोई लॉकर उपलब्ध नहीं है। दर्शकों से अनुरोध है कि वे स्टेडियम में प्रवेश के लिए टिकट में उल्लिखित प्रवेश और द्वार को ध्यान में रखते हुए प्रवेश करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.